MP: जेलों में बंद सभी कैदियों का 15 जुलाई तक होगा टीकाकरण
MP: जेलों में बंद सभी कैदियों का 15 जुलाई तक होगा टीकाकरण
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर अब कम हो चला है। अब इसी बीच प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। जी दरअसल उन्होंने अपने बयान में प्रदेश के जेलों में बंद समस्त बंदियों का टीकाकरण 15 जुलाई तक सुनिश्चित करने की बात कही है। वही दूसरी तरफ अपर मुख्य सचिव (जेल) डॉ. राजेश राजौरा ने जानकारी दी है और कहा है कि, ''बंदियों के टीकाकरण का कार्य एक जून 2021 से प्रारंभ कर दिया गया है।''

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''अपर मुख्य सचिव जेल और अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेशानुसार स्वास्थ्य और जेल विभाग द्वारा कार्य को तत्परता से किया जा रहा है।'' आगे उन्होंने बताया कि, ''45 दिवस के अंदर जेलों में निरुद्ध समस्त बंदियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के आदेश जेल अधिकारियों को किए गए हैं। जिसके तहत टीके का दूसरा डोज़ भारत सरकार द्वारा नियत अवधि में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि, मध्यप्रदेश की 131 जेलों में 49 हजार सजायाफ्ता-विचाराधीन कैदी हैं। बताया जा रहा है कि अभी इनमें से 7 हजार 100 कैदियों का टीकाकरण हुआ है। आप तो जानते ही होंगे कि जेलों में भी कैदियों में संक्रमण के मामले मिले थे और इसी के चलते यह फैसला लिया गया है।

Italian Marines Case : मृत भारतीय मछुआरों के परिजनों को मिलेगा 4-4 करोड़ मुआवज़ा

देशी बम के धमाके से उड़ा था बांका का मदरसा, दम घुटने से हुई मौलाना की मौत

संयुक्त राष्ट्र के इस अहम कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, 14 जून को होगा सम्बोधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -