भारत में कोरोना से सुधर रहे है हालात, लगातार चौथे दिन कम हुआ संक्रमण का आंकड़ा
भारत में कोरोना से सुधर रहे है हालात, लगातार चौथे दिन कम हुआ संक्रमण का आंकड़ा
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोविड महामारी से बिगड़े हालात अब सुधरते हुए नज़र आ रहे है। निरंतर चौथे दिन 1 लाख से कम कोरोना के मामले देखने को मिले है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 91,702 नए कोविड मामले आए और 3403 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं 1 लाख 34 हजार 580 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 46,281 एक्टिव मामले कम हो गए। जिससे पहले बुधवार को 94,052 मामले दर्ज किए गए थे।

आज देश में निरंतर 29वें दिन कोविड वायरस के नए केसों से अधिक रिकवरी हुई हैं। 10 जून तक देशभर में 24 करोड़ 60 लाख कोविड वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 32 लाख 74 हजार टीके लगाए जा चुके है। वहीं अबतक 37 करोड़ 42 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन तकरीबन  20.44 लाख कोविड सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति- कुल कोरोना केस- दो करोड़ 92 लाख 74 हजार 823

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 77 लाख 90 हजार 73

कुल एक्टिव केस- 11 लाख 21 हजार 671

कुल मौत- 3 लाख 63 हजार 79


देश में कोविड से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 94 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। सक्रीय मामले घटकर 4 प्रतिशत से कम हो गए हैं। कोविड एक्टिव केस में दुनिया में इंडिया का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के केस में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के उपरांत सबसे अधिक मौत भारत में हुई है।

दिन में कुल 11,449 मरीजों को संक्रमण से उबरने के उपरांत हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई। जिसके उपरांत संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों का आंकड़ा  56,08,753 हो चुका है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.45 और मृत्यु दर 1।77 प्रतिशत है। राज्य में 1,60,693 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

5 साल जेल और रिहाई के बाद के 6 साल तक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगे लालू प्रसाद यादव

MP में राजनीतिक हलचल के बीच बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- 'मध्य प्रदेश सरकार के।।।'

दिल्ली में बारिश के चलते गर्मी से मिली राहत, आज फिर चल सकती है तेज आंधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -