पंजाब: एक दिन में कोरोना से 64 लोगों ने तोड़ा दम, 2 हजार से अधिक नए केस आए सामने
पंजाब: एक दिन में कोरोना से 64 लोगों ने तोड़ा दम, 2 हजार से अधिक नए केस आए सामने
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में COVID-19 से मौतों का आंकड़ा रफ़्तार से बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में COVID-19 से 64 व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ-साथ सूबे में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 2990 हो गया है। इसके अतिरिक्त 2123 नए केस भी सामने आए हैं। वही प्रदेश में अब तक 103464 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक पंजाब में संदिग्ध केसों का आंकड़ा 1654508 पहुंच चूका है। जिनमें सकारात्मक मरीजों का आंकड़ा 103464 दर्ज किया गया है। 

साथ ही 79244 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के केस में लुधियाना नंबर एक पर बना हुआ है। यहां अब तक सबसे अधिक 688 व्यक्ति संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। वही जालंधर में अब तक 343 तथा पटियाला में 298 व्यक्ति संक्रमण से जान गँवा चुके हैं। बुधवार को भी जालंधर  में 9, लुधियाना में 11, गुरदासपुर में 6, फिरोजपुर में 4, मानसा में 4, अमृतसर में 3, होशियारपुर में 3, कपूरथला में 3, पठानकोट में 3, पटियाला में 3, रोपड़ में 3, तरनतारन में 3, फजिल्का में 2, मोगा में 2, मुक्तसर में 2, बठिंडा में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1 तथा एसबीएस नगर में 1 की संक्रमण से मृत्यु हो गई। अतः आवश्यक है की हम अपनी सुरक्षा स्वयं करे।

वही दूसरी तरफ देश में निरंतर COVID-19 वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी देश में कोरोना वायरस के  86,508 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 1,129 लोगों की मौत हो गई है।   इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 लाख के पार पहुंच गया है।

झारखंड: बीते 24 घंटों में एक हजार से अधिक नए मामले सामने, 7 की गई जान

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

हिमाचल में कोरोना ने ली सात लोगों की जान, सामने आए 74 नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -