हरियाणा में कोरोना का आतंक, सामने आए इतने केस
हरियाणा में कोरोना का आतंक, सामने आए इतने केस
Share:

हरियाणा में कोविड संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 109739 हो गया है। बीते 24 घंटे में 37 मरीजों की मौत हुई, 2603 नए मरीज मिले जबकि 2095 स्वस्थ हुए। शनिवार को सिरसा में 7, पंचकूला में 5, गुरुग्राम में 3, अंबाला में 3, कुरुक्षेत्र में 3, फरीदाबाद में 2, सोनीपत में 2, पानीपत में दो, करनाल में 2, यमुनानगर में 2, जींद में 2, रोहतक में 1, हिसार में एक, भिवानी में एक और नूह जिले में एक मरीज की जान जा चुकी है।

शनिवार शाम तक 389 मरीजों की हालत नाजुक थी, जिनमें से 66 वेंटिलेटर पर थे। शनिवार शाम तक प्रदेश में 109739 मरीजों में से 86340 मरीज ठीक हो चुके थे और 1166 मरीजों की मौत हो चुकी थी जबकि 22233 मरीजों का इलाज जारी था। शनिवार को फरीदाबाद में 290 गुरुग्राम में 360, सोनीपत में 164, रेवाड़ी में 73, अंबाला में 220, रोहतक में 127, पानीपत में 123, करनाल में 112, हिसार में 151, पलवल में 43, पंचकूला में 162, महेंद्रगढ़ में 79, झज्जर में 42, भिवानी में 61, कुरुक्षेत्र में 118, नूह में 13, सिरसा में 118, यमुनानगर में 81, फतेहाबाद में 77, कैथल में 91, जींद में 83 और दादरी जिले में 15 नए मरीज मिले। शनिवार को फरीदाबाद में 276, गुरुग्राम में 331, सोनीपत में 144, रेवाड़ी में 102, अंबाला में 140, रोहतक में 89, पानीपत में 100, करनाल में 71, हिसार में 95, पलवल में 66, पंचकूला में 58, महेंद्रगढ़ में 57, झज्जर में 48, भिवानी में 60, कुरुक्षेत्र में 120, नूह में 14, सिरसा में 87, यमुनानगर में 68, फतेहाबाद में 33, कैथल में 61, जींद में 73 और दादरी जिले में दो मरीज ठीक हुए हैं। स्टेट बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में शनिवार तक कुल 108952 मरीज थे। इनमें से 86150 ठीक हो चुके थे और 1120 की मौत हो चुकी है।

पॉजिटिव रेट 6.62 फीसदी और रिकवरी रेट 79.07 फीसदी है। मृत्यु दर 1.03 फीसदी है। अब तक कुल 16,51,482 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति 10 लाख पर 65147 सैंपल लिए जा चुके हैं।

अपने नकारात्मक रोल से गुलशन ग्रोवर ने किया सभी के दिलों पर राज

पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सका शहाबुद्दीन, तिहाड़ जेल से नहीं मिली पेरोल

बिहार में कम हुई कोरोना की रफ़्तार, पिछले 24 घंटे में 1556 संक्रमित हुए स्वस्थ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -