भारत में फिर बढ़ा कोरोना का आतंक, सामने आए 44 हजार से आदिक केस
भारत में फिर बढ़ा कोरोना का आतंक, सामने आए 44 हजार से आदिक केस
Share:

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस का कहर आज हर किसी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुका है, वहीं देश में कोविड के संक्रमितों की तादाद 87 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 44 हजार 684 नए  केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोविड के मरीजों की संख्या बढ़कर 87,73,479 हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 520 लोगों की जाने जा चुकी है। जिसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की तादाद 1,29,188 तक पहुंच गई है।

जंहा इस बात का पता चला है कि शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों अनुसार देश में 4,80,719 सक्रीय मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोविड से अब तक 81,63,572 मरीज ठीक हो गए हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार  देश में संक्रमण के कारण हुई 520 मौतों में 127 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जबकि दिल्ली में 91, पश्चिम बंगाल में 51, हरियाणा में 27, केरल में 26, उत्तर प्रदेश में 25, छत्तीसगढ़ में 18, कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और तमिलनाडु में 14 मौतें हुई हैं।

देश में अब तक कोविड से कुल 1,29,188 मौतें हुई हैं, जिनमें 45,809 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जिसके उपरांत कर्नाटक में 11,491, तमिलनाडु में 11,454, पश्चिम बंगाल में 7557, दिल्ली में 7,423, उत्तर प्रदेश में 7,327, आंध्र प्रदेश में 6,847, पंजाब में 4,428 और गुजरात में 3,791 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से हुई 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

आदिवासियों के भगवान थे बिरसा मुंडा

सीरम संस्थान के सीईओ का दावा, कहा- भारत को दिसंबर तक मिलेगी ऑक्सफोर्ड वैक्सीन

अक्षय कुमार नई फिल्म राम सेतु का फर्स्ट लुक हुआ जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -