यूपी में कोरोना के केस में आई गिरवाट, बढ़ रहे है रिकवरी रेट
यूपी में कोरोना के केस में आई गिरवाट, बढ़ रहे है रिकवरी रेट
Share:

लखनऊ: यूपी में कोविड की रफ्तार निरंतर थमती नजर आ रही है। प्रदेश में कोविड रिकवरी रेट का प्रतिशत बढ़कर 91.91 पहुंच गया है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड -19 संक्रमण के 2,351 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में एक दिन में कुल 1,51,314 सैम्पल की कार्रवाई की गयी। अब तक कुल 1,32,98,742 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड से संक्रमित 2,351 नये केस आए हैं।  बीते 33 दिनों में निरंतर नये केस में गिरावट आ रही है।

जंहा इस बारें में उन्होंने बताया कि ''रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.91 प्रतिशत हो गई है, जो राष्ट्रीय स्तर के 88 फीसद से बेहतर है। वहीं नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले रोगियों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्टिव केस घटकर 30,416 रह गए हैं। अब तक कुल 4.59 लाख लोग कोरोना की गिरफ्त में आए हैं, जिसमें 4.22 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।'' वहीं इस बात का पता चला है यूपी में 17 सितंबर को सबसे अधिक 68,235 सक्रीय केस थे, तब कोविड के 3.54 लाख रोगी थे, जिसमें 2.83 लाख स्वस्थ होने से रिकवरी रेट 80 प्रतिशत था। उस समय से निरंतर 33 दिनों से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। अब तक 55.43 प्रतिशत केस घट चुके हैं। अमित प्रसाद मोहन के बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2,562 लोग उपचार करा रहे हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,74,44,903 घरों के 13 करोड़ 52 लाख जनसंख्या का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

जंहा अपनी बात को आगे रखते हुए प्रसाद ने कहा कि 18 अक्टूबर को प्रदेश के सरकारी हॉस्पिटल में 6,664 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें से 6,513 सामान्य और 155 सिजेरियन डिलीवरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण के कारण से जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें 1-15 अक्टूबर तक चलाए गए दस्तक अभियान में चिन्हित किया गया है। नवम्बर महीने से एक विशेष अभियान के तहत इन बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण कराया जायेगा, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

निजी स्कूल ने की आरटीई शुल्क की मांग

भारत होगा इस सदी का इंडो-पैसिफिक के अधिक परिणामों का भागीदार

पुष्पम प्रिया की बाइक रैली, समर्थकों में नजर आया दोगुना उत्साह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -