बड़ी खबर: अब चंडीगढ़ के सिविल हॉस्पिटल में भी होगा कोरोना मरीजों का उपचार
बड़ी खबर: अब चंडीगढ़ के सिविल हॉस्पिटल में भी होगा कोरोना मरीजों का उपचार
Share:

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सिविल हॉस्पिटल में अब कोविड मरीजों का भी उपचार किया जाने वाला है। जिसकी शुरुआत चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने कर दी है। ताकि कोविड संक्रमित मरीजों को यहां भी उपचार मिल सके। हॉस्पिटल में संक्रमित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। शहर में निरंतर संक्रमित केस बढ़ने के चलते सिविल हॉस्पिटल को कोविड मरीजों के लिए ऑपरेशनल किया गया है।

इंडिया गवर्नमेंट की ओर से विदेश से शहर आने वाली कोविड रिलीफ को टैक्स फ्री  किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में नोडल ऑफिसर भी नियुक्त कर दिया गया है। PCS राकेश कुमार पॉपली को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। विदेश से शहर में कोविड रिलीफ के तौर पर जो भी सामान लोगों की सहायता के लिए निशुल्क देने के लिए आएगा। उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

6,292 लोगों ने कराया टीकाकरण: इस बात का पता चला है कि शहर में शनिवार को 6,292 लोगों ने टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के मुताबिक अब तक 2,40,891 लोग टीकाकरण करवा चुके है। जिनमे से 21,516 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 12,366 दूसरी दोज लगवा चुके हैं। 19,957 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की प्रथम डोज और 12,171 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के बीच के 78, 449 वैक्सीन की पहली डोज और 10,049 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 60,036 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 26,347 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

आखिर कैसे हो रही ऑक्सीजन की कमी ? पूरे देश में ऑडिट करेगी SC की टास्क फ़ोर्स

49 जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगी आंध्रप्रदेश सरकार

कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से अधिक लोग, अब तक 21 की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -