अनलॉक 1.0 के शुरू होते ही बढ़ने लगी कोरोना के मरीज़ों की संख्या
अनलॉक 1.0 के शुरू होते ही बढ़ने लगी कोरोना के मरीज़ों की संख्या
Share:

लखनऊ: देशभर में अनलॉक 1.0 के बाद कोरोना का संक्रमण और भी तेजी से फैलने लगा है, इतना ही नहीं मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. जंहा रोजाना औसतन 500 से अधिक मरीज सामने आ चुके है. इस दौरान एक दिन में अधिकतम 817 मरीजों का आंकड़ा भी पार हुआ. पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी 1 जून को अनलॉक 1.0 की आरम्भ हुआ था. उस दिन प्रदेश में 8361 मरीजों की संख्या जोड़ी गई थी. 6 जून को आंकड़ा 10103 तक पहुंच चुका. इसके बाद हर दिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. 8 जून को मरीजों की संख्या ने 11 हजार का आंकड़ा लगभग छू लिया. 17 जून को कोरोना पॉजिटिव मरीज 15181 हो गए. 25 जून को मरीजों की संख्या 20325 और 27 जून को 21694 पहुंच गई.   

जांच की संख्या भी बढ़ी: मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जांच की सुविधा भी बधाई जा रही है. प्रदेश में 27 मई को 7725 नमूनों की जांच हुई थी. वहीं, 27 जून को नमूना जांचने की क्षमता बढ़कर 20028 हो चुकी है. इससे पहले 19 जून को 17221 नमूनों की जांच हुई, 24 जून को 15113 नमूनों की जांच और 26 जून को 19387 नमूनों की जांच की गई थी. इस समय प्रदेश में 22 राजकीय व नौ निजी पैथोलॉजी में कोरोना वायरस जांच की सुविधा है. 

ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या:

तिथि    नए मरीज    कुल मरीज 

15 जून    480    14095 
16 जून    502    14598 
17 जून    581    15181 
18 जून    604    15785 
19 जून    817    16602 
20 जून    592    17194 
21 जून    596    17790 
22 जून    605    18395 
23 जून    576    18971 
24 जून    700    19671 
25 जून    654    20325 
26 जून    762    21087 
27 जून    607    21694

लद्दाख के काउंसलर का गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस ने नहीं बनने दी लेह-मनाली के बीच सड़क

पाक ने किया करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐलान, भारत ने जताया ऐतराज़

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -