फ्रांस में जारी है कोरोना की मार, दिन में सामने आए कोरोना के 30 हजार मामले
फ्रांस में जारी है कोरोना की मार, दिन में सामने आए कोरोना के 30 हजार मामले
Share:

पेरिस: फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32,095 केस सामने आए हैं, इसके उपरांत यहां कुल केसों की तादाद 20 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती रोगियों की तादाद में कमी आई है। जंहा इस बात का पता चला है कि देश में फरवरी के मध्य में पहला केस सामने आने के उपरांत से अब तक यहां 19,54,599 केस और 44,246 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों की तादाद  208 घटकर 32,499 हो गई है और आईसीयू में मरीजों की तादाद में 32 की कमी आने के उपरांत अब संख्या 4,872 हो गई है। बीते महीने पूरे देश में लगाए गए लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू के उपरांत भी यहां केसों में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "आने वाले दिन निर्णायक हो सकते हैं। लिहाजा.. घर में, क्लास में, ऑफिस में 5 चीजों का सख्ती से पालन करें। हमेशा मास्क पहनें, अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं, कम से कम एक मीटर की दूरी रखें, जगहों को हवादार रखें, टॉसएंटीकोविड ऐप डाउनलोड करें।"

मिली जानकारी के अनुसार इस समय पूरी दुनिया वैक्सीन के इंतजार में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार 12 नवंबर तक दुनिया भर में 212 कोविड-19 उम्मीदवार वैक्सीन विकसित हुए थे।

दुनियाभर में नहीं थमा कोरोना का कहर तो फिर लग सकता है लॉक डाउन

कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका ने टिक-टॉक पर लगाया प्रतिबन्ध

रोमानिया में कोविड सेंटर बना लोगों की मौत का कारण, जानिए क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -