पंजाब में कोरोना का आतंक, 61 मरीजों की गई जान
पंजाब में कोरोना का आतंक, 61 मरीजों की गई जान
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य पंजाब में COVID-19 से मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है। शनिवार को प्रदेश में COVID-19 से 61 व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ-साथ सूबे में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3562 पहुंच गया है। वहीं 1106 नए केस भी सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 117319 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक पंजाब में संदिग्ध केसों का आँकड़ा 1928289 पहुंच चूका है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा 117319 दर्ज किया गया है। 99468 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सांस लेने में समस्यां होने पर 338 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 60 व्यक्तियों की स्थिति गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

वही मौतों के केस में लुधियाना नंबर एक पर बना हुआ है। यहां अब तक सबसे अधिक 760 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 401 और पटियाला में 333 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को 61 मौतों में अमृतसर में 14, बठिंडा में 2, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फजिल्का में 3, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 5, लुधियाना में 10, मोगा में 1, एसबीएस नगर में 2, पटियाला में 5, रोपड़ में 1, संगरूर में 2 तथा तरनतारन में 2 सम्मिलित हैं।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। अब तक 54 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर बना हुआ है। 83.84 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1.56 फीसद के साथ भारत सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में भी शुमार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से होने वाली मौतें भी दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। प्रति 10 लाख आबादी पर वैश्विक औसत 130 मौतों का है जबकि भारत में यह संख्या 73 है।

क्या भाजपा में वापसी करेंगे नवजोत सिद्धू ? 2016 में इस कारण छोड़ी थी पार्टी

इस एक्ट्रेस की मौसी के प्यार में पागल थे सलमान खान

कोटा में CID ने जब्त की 60 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -