भारत में कोरोना का तांडव, एक लाख के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा
भारत में कोरोना का तांडव, एक लाख के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा
Share:

बृहस्पतिवार को देश में COVID-19 संक्रमण के 81484 नए केस सामने आए जिसके पश्चात् भारत में वायरस संक्रमण के कुल केसों का आंकड़ा 63 लाख से ऊपर पहुंच गया है। वहीं देश में अब तक 53 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वायरस की वजह से अब तक एक लाख के लगभग मरीजों की जान चली गई है। वहीं भारत में प्रथम केस 30 जानवरी को सामने आया था।

शुक्रवार को केंदीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 81,484 नए केस सामने आने के पश्चात् संक्रमण के केस बढ़कर 63,94,069 हो गए हैं। वहीं 1,095 व्यक्तियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 99,773 हो गई है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 53,52,078 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई या वे देश छोड़कर चले गए है। भारत में तत्कालीन में कोरोना के 9,42,217 एक्टिव केस हैं।

वही विश्व स्तर पर देश में COVID-19 से मृत्युदर बहुत नियंत्रित स्थिति में रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विश्व में अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है। जिन तीन देशों में अत्यधिक मौतें हुई हैं उनमें भारत भी सम्मिलित है। बीते एक माह की स्थिति पर ध्यान दे तो देश में प्रतिदिन जितने लोगों की मौत हो रही है उतनी किसी भारत में नहीं हो रही है। यदि हालात में सुधार नहीं आया तो दुनिया में COVID-19 से अत्यधिक मौतें भारत में हो सकती है। वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर मौजूदा कोरोना महामारी की वजह से पड़ रहे भारी दबाव के बाद भी कोशिश की जा रही हैं कि महिलाओं, बच्चों तथा किशारों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराई जाएं। अतः आवश्यक है कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं करे।

देश के तमाम ग्राम प्रधानों को पीएम मोदी का पत्र, 'जल जीवन मिशन' को जनांदोलन बनाने की अपील

राहुल के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, संजय राउत बोले- ये लोकतंत्र का सामूहिक दुष्कर्म

हाथरस, बलरामपुर के बाद अब भदोही में दरिंदगी, दलित लड़की की सिर कुचलकर हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -