हरियाणा में तेज हुआ रिकवरी रेट, कम हो रही कोरोना की मार
हरियाणा में तेज हुआ रिकवरी रेट, कम हो रही कोरोना की मार
Share:

हरियाणा में तीसरे दिन भी रिकवरी रेट के परिणाम अच्छे थे। 1795 नए मरीज आए तो 2892 मरीज स्वस्थ भी हुए। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 114870 और मरने वालों की संख्या 1206 हो चुकी है। 377 मरीजों की हालत नाजुक हैं। जो वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 81.64 फीसद तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.67 प्रतिशत हो चुका है। फरीदाबाद में 2, गुरुग्राम में चार, अंबाला में 3, रोहतक में 1, पानीपत में 1, करनाल में 2, हिसार में 2, पंचकूला में 4, भिवानी में 1, सिरसा में 3, यमुनानगर में दो, फतेहबाद में एक, कैथल में एक व जींद में दो मरीजों की जान गई। जबकि 130551 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। जबकि 6515 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 191,  गुरुग्राम में 372,  सोनीपत में 6, रेवाड़ी में 55, अंबाला में 90, रोहतक में 83, पानीपत में 92,  करनाल में 146, हिसार में 119, पलवल में 33, पंचकूला में 72, महेंद्रगढ़ में 43,  झज्जर में 35, भिवानी में 45, कुरुक्षेत्र में 76, नूंह में 10, सिरसा में 30, यमुनानगर में 98, फतेहाबाद में 26,  कैथल में 37, जींद में 131 व चरखी दादरी में 5 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक फरीदाबाद में 18205, गुरूग्राम में 18528, सोनीपत में 7346, रेवाड़ी में 5119, अंबाला में 7272, रोहतक में 5173, पानीपत में 6848, करनाल में 6748,  हिसार में 5110, पलवल में 2370,  पंचकूला में 5182, महेंद्रगढ़ में 3048, झज्जर में 2250, भिवानी में 2478, कुरुक्षेत्र में 4761,  नूहं में 1050, सिरसा में 3193, यमुनानगर में 3607, फतेहाबाद में 2037, कैथल में 2208,  जींद में 1807  व चरखीदादरी में 530  नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

रिकवर होने वाले मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 16393, गुरूग्राम में 15600, सोनीपत में 6433, रेवाड़ी में 4573, अंबाला में 5876, रोहतक में 4033, पानीपत में 5520, करनाल में 4878, हिसार में 3651, पलवल में 2153, पंचकूला में 4092,  महेंद्रगढ़ में 2510,  झज्जर में 1864,  भिवानी में 2067, कुरुक्षेत्र में 3373, नूंह में 918, सिरसा में 2220, यमुनानगर में 2838, फतेहाबाद में 1481, कैथल में 1727, जींद में 1266 व चरखीदादरी में 310  मरीज ठीक हो चुके हैं।

भिवंडी में जारी है मौत का सिलसिला, बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

देश में LG OLED टीवी के 8 मॉडल हुए लॉन्च, जानिए कीमत

किशोरी के बैंक अकॉउंट मे आया दस करोड़, थाने पहुंचा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -