महाराष्ट्र: एक बार फिर कदम जमा रहा कोरोना संक्रमण, मिले 9114 नए मामले
महाराष्ट्र: एक बार फिर कदम जमा रहा कोरोना संक्रमण, मिले 9114 नए मामले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना का कहर तेज होने लगा है। मिली जानकारी के तहत यहाँ 9,114 नए मामले सामने आए हैं और ऐसा होने से यहाँ संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 61,31,976 हो चुकी है। इसी के साथ ही 121 लोगों की मौत भी हुई है और अब मृतकों की संख्या 1,24,296 पर आ चुकी है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के 9,558 मामले आए थे और 147 लोगों की मौत हुई थी। वहीँ बीते गुरुवार को अस्पतालों से कुल 8,815 मरीजों को छुट्टी दी गई है, जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 58,89,982 हो चुकी है।

आपको यह भी बता दें कि राज्य में अब भी 1,14,444 मरीजों का कोविड-19 का उपचार चल रहा है। इनमें से सबसे अधिक 17,435 मरीज पुणे जिले में हैं। वहीँ पुणे के बाद ठाणे में 16,546 और मुंबई में 11,470 मरीजों का इलाज जारी है। एक अधिकारी का कहना है कि, 'महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.05 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 के लिए 4,33,50,257 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 2,25,457 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

राज्य में संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत है।' इसके अलावा अधिकारी ने यह भी बताया कि, 'महाराष्ट्र में अभी 6,24,511 लोग घर पर क्‍वारंटाइन हैं और 4,572 अन्य लोग कोविड सेंटर पर हैं।' आपको बता दें कि मुंबई में गुरुवार को 532 मरीज मिले हैं और अब यहाँ मरीजों की संख्या बढ़कर 7,26,037 हो चुकी है। वहीँ 13 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी का कहना है पुणे शहर में 357 लोग संक्रमित पाए गए, और यहाँ संक्रमण के मामलों संख्या 4,97,326 पर पहुंच चुकी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई देने पहुंची इमरती देवी, गिरे आंसू तो कैबिनेट मंत्री ने लगा लिया गले

क्या हवा में है कोरोना? अब इस डिवाइस से कर पाएंगे पता

एक देश एक कानून: पूरे देश में लागू होगा 'यूनिफार्म सिविल कोड' ! दिल्ली HC ने दिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -