UK के प्रतिबंध पर एअर इंडिया का बड़ा बयान, रिफंड को लेकर दी ये अहम जानकारी
UK के प्रतिबंध पर एअर इंडिया का बड़ा बयान, रिफंड को लेकर दी ये अहम जानकारी
Share:

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण विश्व के कई देश भी सतर्क हो गए हैं। पिछले दिन ही यूनाइटेड किंगडम ने भारत को अपनी रेड सूचि में सम्मिलित किया था। मतलब भारत से कोई व्यक्ति अभी यूके यात्रा नहीं कर सकता है तथा ना ही वहां से कोई भारत आ सकता है। अब एअर इंडिया के द्वारा इसी आदेश के तहत यात्रियों के लिए कुछ खबर शेयर की गई है।

वही एअर इंडिया ने अपने बयान में बताया है कि यूनाइटेड किंगडम द्वारा जिन गाइडलाइन को जारी किया गया है, उसके मुताबिक भारत से जाने वाले या यूके से आने वाले यात्रियों की यात्रा स्थगित कर दी गई है, अभी ये प्रतिबंध 24 से 30 अप्रैल तक है। कंपनी ने कहा है कि ऐसे में रिफंड, दोबारा फ्लाइट आरम्भ होने तथा अन्य जानकारी शीघ्र ही यात्रियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। एक बार जब ये प्रतिबंध हट जाएंगे, तो दिल्ली और मुंबई से फ्लाइट आरम्भ की जाएंगी, शीघ्र ही इनकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी जाएगी।

बता दें कि यूके के स्वास्थ्य मंत्री ने वहां अपनी संसद में खबर दी थी कि ब्रिटेन में लगभग 100 से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जो भारतीय म्यूटेंट वाले हैं। इसी की वजह से ये कठोर निर्णय लिया गया है तथा आगे के हालातों के हिसाब से ही इसपर एक्शन लिया जाएगा। केवल यूके ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर दो सप्ताह का प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि इस समय दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां इतनी रफ़्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बीते लगभग दस दिनों से भारत में प्रतिदिन दो लाख से अधिक नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं, बुधवार मतलब 21 अप्रैल को ये नंबर तीन लाख के समीप पहुंच गया।

मधुबनी: मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आपदा के समय भी राजनीति कर रहा गांधी परिवार, कांग्रेस पर संबित पात्रा ने साधा निशाना

कोरोना संक्रमित गोवा के पूर्व मंत्री सोमनाथ जुवारकर का निधन, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जताया दुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -