बीते वर्ष की तरह इस बार भी गूगल ने पहना मास्क...
बीते वर्ष की तरह इस बार भी गूगल ने पहना मास्क...
Share:

देश में कोविड एक बार फिर बेकाबू होने लगा है। भारत में कोविड-19 हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। इसे देखते हुए GOOGLE ने एक बार फिर कोविड पर लोगों को जागरूक करने के लिए डूडल (Google Doodle) का सहारा लिया है। गूगल ने ‘मास्क लगाओ, जिंदगी बचाओ’ डूडल को री-लॉन्च  कर दिया है। बीते वर्ष भी गूगल ने कोरोना पर डूडल बनाया था।

हम बता दें कि  Google वक़्त -वक़्त पर लोगों को संदेश देने और किसी बड़ी हस्ती को याद करने के लिए डूडल बनाता रहा है। गूगल के डूडल (Google Latest Doodle) लोगों के मध्य काफी लोकप्रिय हैं। इस वजह से ही GOOGLE ने डूडल बनाकर लोगों से कोविड को मात देने के लिए मास्क लगाने की बात बोली है। 

डूडल में Google के सभी शब्द आपस में दूरी बनाते हुए नज़र आ रहे है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे कोविड की रोकथाम और इससे बचाव के उपाय बताए गए हैं। जिसमे कहा गया है कि फेस कवर पहनें, अपने हाथ लगातार धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। खांसने या छींकने पर अपने नाक और मुंह को अपनी कोहनी से अच्छी तरह से ढक लें। इसके साथ-साथ अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों तो बाहर न निकले।

जिसके पूर्व Google ने डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने का कार्य किया था। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों जैसे इमरजेंसी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को डूडल बनाकर धन्यवाद कहा था।

WHATSAPP यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द ही आने वाला ये खास फीचर

राष्ट्रपति द्वारा की गई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना की नियुक्ति

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के लिए राहत के रूप में SC ने भूमि विउनीकरण मामले पर लगाई रोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -