दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, बढ़ने लगा संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, बढ़ने लगा संक्रमण का आंकड़ा
Share:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के केसों में बढ़ोतरी का सिलसिला बढ़ता  ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में राजधानी में 23 हजार 686 नए केस दर्ज किए गए हैं। मौत के आंकड़ों की बात की जाए आज रिकॉर्ड 240 लोगों की कोविड की वजह से मौत हो गई। बीते 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 26 प्रतिशत के तकरीबन हो गया है। राज्य में सक्रीय मामलों की संख्या तकरीबन 77 हजार हो गई है, जोकि अब तक सबसे अधिक है।

कोविड वायरस का प्रकोप एकबार फिर तेजी से फैल रहा है। देश में कोविड के केसों में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिकवरी रेट 89.82 प्रतिशत, सक्रीय मरीज 8.76 प्रतिशत, डेथ रेट 1.41 प्रतिशत, पॉजिटिविटी रेट 26.12 फीसद हो चुकी है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 23 हजार 686 नए केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामले 8 लाख 77 हजार 146 हो गया है।

जंहा इस बात का पता चला है कि राज्य में बीते 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों  का आंकड़ा 21 हजार 5007 है। अब तक कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 7 लाख 87 हजार 898 हैं। राज्य में आज 240 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके उपरांत मौत का आंकड़ा 12 हजार 361 हो गया है। दिल्ली में कोविड जांच को भी बढ़ा दिया गया है। बीते 24 घंटों में 90 हजार 696 टेस्ट किए गए। इसी के साथ दिल्ली में अब तक हुए कुल 1 करोड़ 63 लाख 18 हजार 706 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।

दिल्ली में लगा लॉकडाउन: मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में कोविड वायरस से फैल रहे संक्रमण के चलते हालात बहुत गंभीर हो चुके हैं। इसी को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली में अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन का आदेश दिया जा चुका है। यह लॉकडाउन आज की रात 10 बजे से प्रभावी होगा। इसके साथ ही यह भी तय कर दिया है कि इस अवधि में क्‍या खुला रहेगा और किनको रियायतें दी जाएंगी।

भारत में बढ़ते कोरोना कहर के बीच अमेरिका ने इंडिया की उड़ान न करने का किया अनुरोध

भारत में बदतर होते जा रहे कोरोना से हाल, इस बार आंकड़ा 2 लाख 50 हजार के पार

मनमोहन सिंह ने COVID संकट पर पीएम मोदी को लिखा पत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -