कोपा अमेरिका कप : चिली ने दी जापान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात
कोपा अमेरिका कप : चिली ने दी जापान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात
Share:

साओ पाउलो : कोपा अमेरिका कप की डिफेंडिंग चैम्पियन चिली ने अपने पहले मैच में जोरदार शुरुआत की है। टीम ने एशियाई गेस्ट टीम जापान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। चिली के लिए एडुअर्डो वर्गास ने दो गोल किए। इसके अलावा एरिक पुल्गार और एलेक्सिस सांचेज ने भी एक-एक गोल किए। इस जीत के साथ टूर्नामेंट में चिली की दावेदारी एक बार फिर मजबूत मानी जा रही है। 

VIDEO: भारत-पाक मुकाबले से पहले सानिया के साथ हुक्का पीते नज़र आए शोएब ! फैंस ने लगाई क्लास

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने कोपा अमेरिका के पिछले छह में से एक भी मैच नहीं गंवाया। चिली ने 2015 और 2016 में हुए कोपा अमेरिका कप पर कब्जा जमाया था। जापान की युवा टीम ने फर्स्ट हाफ में गोल के कई मौके गंवाए। हालांकि, लंच से ठीक पहले चिली के एरिक पुल्गार ने 41वें मिनट में गोल कर दिया। अगले हाफ में चिली ने लगातार मजबूत खेल दिखाया। वर्गास ने पहले 54वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद एलेक्सिस सांचेज ने 82वें मिनट और वर्गास ने अगले ही मिनट में फिर गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। 

World Cup 2019 : चोट से परेशान इंग्लैंड का अफगानिस्तान से मुकाबला आज

इसी के साथ वर्गास अब कोपा अमेरिका में चिली के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले हफ्ते स्पेन के क्लब रियाल मैड्रिड के साथ छह साल की डील करने वाले जापानी खिलाड़ी कुबो ने मैैच में टीम को बढ़त दिलाने की काफी कोशिश की। बाएं पैर से स्ट्राइक करने वाले कुबो ने इस मैच में अयासे उएदा के पास पर शॉट ले कर दिखाया कि उन्हें क्यों जापान का लियोनेल मेसी कहा जाता है। हालांकि, वे गोल से चूक गए। 

एफआईएच वुमेंस सीरीज : भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में पोलैंड को दी 5-0 से करारी शिकस्त

तीरंदाजी : स्वर्ण मुकाबले में चीन के हाथों 2-6 से हारा भारत

IND VS PAK : भारत की फिर एक बार पाकिस्तान पर विराट विजय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -