गर्मियों के मौसम में लीजिए ठंडी मैंगो आइसक्रीम का मजा
गर्मियों के मौसम में लीजिए ठंडी मैंगो आइसक्रीम का मजा
Share:

गर्मियों के मौसम में सभी लोगों को ठंडी आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है. ज़्यादातर लोग मार्केट जाकर आइसक्रीम खाते हैं. आज हम आपको घर पर ही मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.  मैंगो आइसक्रीम खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. इसे खाकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे. आप इसे आसानी से अपने घर में बना सकती हैं. आइए जानते हैं मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी. 

सामग्री

आम- 1 किलोग्राम,फ्रैश क्रीम- 250 ग्राम,चीनी- 100 ग्राम,वेनीला एसेंस- 1 टीस्पून

विधि-

1- मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर उसके अंदर का पल्प निकाल लें. 

2- अब इसे मिक्सी में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल कर इसमें चीनी और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें. 

3- अब क्रीम को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें. अब इसमें आम का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट ब्लेंड करें. 

4- अब इस पेस्ट को आइसक्रीम कंटेनर में डालकर 7 से 8 घंटे तक फ्रिज में रखें. अब इसे सर्विंग डिश में निकालकर ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें. 

5- लीजिए आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार है. इसे सर्व करें.

 

मीठे में बनायें केसर फिरनी

डिनर में ऐसे बनायें कोकोनट पनीर

शाम की चाय के साथ लीजिये टेस्टी और स्पाइसी कुकीज़ का मजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -