किसी ने आपको नहीं बताए होंगे ये किचन हैक्स
किसी ने आपको नहीं बताए होंगे ये किचन हैक्स
Share:

कुकिंग करना कई लोगों को पसंद होता है लेकिन कई लोगों को कुकिंग के कुछ आसान से टिप्स नहीं पता होते हैं और इस चक्कर में वह काफी परेशां होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके किचन में आपके काम आ सकते हैं। यह टिप्स ऐसे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो कुकिंग टिप्स।


आलू के छिलके आसानी से उतराने का तरीका- आलू उबालते समय इसमें एक चुटकी नमक डाल दें, इससे छिलके आसानी से उतर जाते हैं। 

पनीर को नरम कैसे रखें- गर्म नमक का पानी पनीर को नरम रखता है। जी हाँ और इस टिप्स से आप आसानी से पनीर को सॉफ्ट रख सकते हैं। 

ग्रेवी को टेस्टी बनाने का तरीका - इसके लिए सबसे पहले प्याज डालें, फिर लहसुन और फिर अदरक और टमाटर इससे सब्जी जल्दी बनेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।

मटर का रंग बनाए रखने के लिए - मटर को उबालने से पहले चीनी मिला लें ताकि मटर का रंग हरा बना रहे।

स्वादिष्ट दाल- दाल में झाग से बचने के लिए दाल पकाते समय थोड़ा सा तेल डाल दें।

खाना जलने से कैसे रोकें- भारी तले का पैन खाने को जलने से रोकने में असरदार है।

कुरकुरी पूड़ी बनाने के लिए- रवा यानी सूजी असल में पूड़ी को कुरकुरे बनाता है। ऐसे में आटा गूंथते समय 2-3 टेबल स्पून सूजी जरूर डालें। 

पास्ता या नूडल्स को अलग करने का तरीका- ठंडे और गर्म पानी के जरिये पतले नूडल्स और पास्ता को अलग किया जा सकता है।

घर में 2 आसान तरीकों से जमाए दही लेकिन रखे इन बातों का ध्यान

कढ़ी बनाते समय करेंगे ये गलतियां तो बाद में पछताएंगे

दूध में मिलाएं 1 चम्मच ये चीज और फिर देखें कमाल, पुरुषों के लिए सबसे बेहतरीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -