ब्रिटानिका के सीओओ ने 19वें माले से कूदकर दी जान
ब्रिटानिका के सीओओ ने 19वें माले से कूदकर दी जान
Share:

गुड़गांव : अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ब्रिटानिका के प्रमुख ऑपरेटिंग ऑफिसर विनीत विग ने रविवार को 19वें माले से कूदकर अपनी जान दे दी। 47 वर्षीय विग घर से मॉर्निंग वॉक के लिए कहकर निकले थे। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद की गई है, जिसमें लिखा है कि वो बेहद परेशान थे।

विग डीएलएप अपार्टमेंट में अपनी पत्नी, पिता व तीन बच्चों के साथ रहते थे। वे एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के साउथ एशिया डिवीजन के सीओओ थे। इस घटना की खबर मिलते ही उनके पिता को हार्ट अटैक आ गाय। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है।

विनीत विनीत ऑन अर्थ के नाम से ब्लॉग भी चलाते है। ब्लॉग में भी उन्होने लिखा था कि I came, I saw; I wept a while, then I slept a while। फोटोग्राफी और संगीत का शौक रखने वाले विनीत का शव स्वीपर ने सबसे पहले देखी। रविवार की सुबह जब 9 बजे सफाई हो रही थी, तब स्वीपर ने उनकी लाश देखी।

सफाई कर्मी ने बिल्डिंग के गार्ड को सूचित किया। इसके बाद परिवार वालों को बताया गया। सुबह करीब 9.45 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीसीपी हवा सिंह ने बताया कि विनीत मॉर्निंग वॉक पर गए थे। वे धीमे-धीमे वॉक करते थे।

वे देर तक नहीं लौटे तो परिवार को लगा कि वे वॉक ही कर रहे हैं। सिक्युरिटी गार्ड ने बताया कि विनीत शनिवार को भी सी ब्लॉक में गए थे। माना जा रहा है कि वे एक दिन पहले ही सुसाइड का मन बना चुके थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -