IPL: मैदान में दिखा धोनी का गुस्सा, अंपायर से जमकर हुई बहस!
IPL: मैदान में दिखा धोनी का गुस्सा, अंपायर से जमकर हुई बहस!
Share:

अबू धाबी: बीते मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा साफ़ नजर आया। जी दरअसल इस दौरान उनकी और अंपायरों की बहस हो गई और MS धोनी नाराज नजर आए। इस दौरान मैदानी अंपायर द्वारा अपने फैसले को बदलने के कारण धोनी निराश भी दिखाई दिए। जी दरअसल, राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में टॉम कुरेन को आउट दे दिया था।

वहीं दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी द्वारा कैच पकड़े जाने के बाद मैदानी अंपायर सी शम्सुददीन ने टॉम कुरेन को आउट दे दिया था। इस दौरान राजस्थान के पास रिव्यू नहीं बचा था और बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगा। वहीं लेग अंपायर विनीत कुलकर्णी से बात करने के बाद शम्सुददीन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तीसरे अंपायर से मदद मांगी।

उसके बाद धोनी निराशा में अंपायर से बात करते नजर आए। वहीं टेलीविजन रीप्ले में दिखा कि गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा चुकी थी। वहीं यह देखने के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया, जिससे धोनी बिलकुल खुश नहीं नजर आए। वहीं टॉम कुरेन को वापस बुलाया गया। वैसे अब धोनी का उस दौरान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे आपको याद हो तो बीते साल भी जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही धोनी ने कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने के बाद मैदानी अंपायर उल्हास गान्धे से जमकर बहस की थी।

IPL: रॉयल्स को नहीं हरा पाए धोनी के धुरंधर, 16 रनों से मिली मात

हरियाणा में तेज हुआ रिकवरी रेट, कम हो रही कोरोना की मार

बारिश ने फिर मुंबई में मचाया तहलका, सड़कें बनीं दरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -