लव ट्रायंगल में लड़कियों के गुटों के बीच छिड़ा विवाद, बीच सड़क पर ही शुरू हो गई मार-पीट
लव ट्रायंगल में लड़कियों के गुटों के बीच छिड़ा विवाद, बीच सड़क पर ही शुरू हो गई मार-पीट
Share:

रायपुर: लड़की के प्यार के लफड़े में लड़कों के गुटों में टकराव, खून-खराबे के केस तो कई बार देखने और सुनने को मिलते है, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा केस सुनने को मिला है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो चुका है। दरअसल, यहां एक लड़के के प्यार के चक्कर में दो लड़कियों के गुट आपस  में लड़ना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ओर से लड़कियों में खूब गाली गलौज हुई और बात मारपीट तक होना शुरू हो गई। इस जूतम पैजार में जमकर लात-घूंसे चले और एक दूसरे को चेन लेकर भी लड़कियों ने खूब दौड़ाया। 

जहां इस बात का पता चला है कि अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर मारा-पीटी हुई। इससे वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े लड़ाई का मजा लेते रहे, लेकिन जब  केस अधिक ही बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों को शांत करवाया। जहां यह भी कहा जा रहा है कि बरम रोड पर बीचों बीच हुए इस हंमागे के कारण काफी अफरा-तफरी की स्थिति बढ़ती ही चली गई। 

लव ट्राइएंगल का है मामला: हम बता दें कि  लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का केस पूरी तरह से लव ट्राइएंगल का है। लोगों ने कहा कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्रेम करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी प्रेम करती थी। इसी बात की  जानकारी मिलने पर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं और अपने-अपने गैंग की लड़कियों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

शराब के नशे में कार लेकर राष्ट्रपति भवन में जा घुसा युवक, महिला सहित हुआ गिरफ्तार

हरियाणा के 4 शहरों में इस मामले में पड़ी रेड, हिसार में एक युवक को नोटिस

इंदौर शर्मसार, 12 वर्षीय बच्ची से नाबालिग ने किया बलात्कार, जब गर्भवती हुई तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -