'लड़की चीज ही ऐसी होती है..', 100+ लड़कियों के रेप पर अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती का विवादित बयान, Video
'लड़की चीज ही ऐसी होती है..', 100+ लड़कियों के रेप पर अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती का विवादित बयान, Video
Share:

जयपुर: राजस्थान के अजमेर में 90 के दशक में 100 से अधिक लड़कियों का बलात्कार हुआ था। देश के सबसे बड़े उस रेप कांड में मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के खादिम तक लिप्त थे। अब 30 वर्षों के बाद उस घटना पर ‘अजमेर 92’ नाम से फिल्म बनी है। लेकिन, अब देशभर के मुस्लिम संगठन दरगाह का हवाला देकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच, दरगाह के खादिम ने एक बेहद विवादित बयान दे दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर शरीफ दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने अपने आपत्तिजनक बयान से अजमेर रेप कांड को जायज ठहराने का प्रयास किया है। साथ ही उनके बयान से ऐसा भी समझा जा रहा है कि, वो रेप के लिए पीड़ित लड़कियों पर दोष ही मढ़ रहे हैं। चिश्ती ने कहा कि ‘लड़की चीज ही ऐसी होती है, बड़े से बड़ा फिसल जाता है’। वहीं,  इस रेप कांड को हिंदुओं से जोड़ते हुए सरवर चिश्ती ने कहा कि, 'इंसान पैसों से करप्ट नहीं हो सकता, मूल्यों से करप्ट नहीं हो सकता। लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है। वो थी ना, नाम क्या था उसका, जो पेड़ के नीचे बैठे थे, ''विश्वामित्र'' जैसे भटक सकते हैं।”

 

उन्होने कहा कि, 'अच्छा… जितने भी बाबा लोग जेल में कैद हैं, ये केवल वो हैं जो लड़की के मामले में फँसे हैं। यह ऐसा विषय है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है।' चिश्ती ने इसमें मुस्लिम मौलवियों का नाम ना लेकर एक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया है। बताते चलें कि इस रेप कांड की पीड़ित तक़रीबन सभी लड़कियाँ हिंदू समुदाय से थीं और उन्हें ब्लैकमेल कर उनका रेप करने वाले ज्यादतर समुदाय विशेष के थे। इस घटना के मुख्य आरोपित थे- फारुक चिश्ती, नफीस चिश्ती और अनवर चिश्ती। तीनों युथ कांग्रेस के बड़े पदों पर थे और अजमेर दरगाह के खादिम परिवारों से ताल्लुक रखते थे।

इस फिल्म के विरोध में अजमेर दरगाह कमेटी ने कहा था कि फिल्म के माध्यम से मुसलमानों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है। फिल्म से अजमेर दरगाह और मोइनुद्दीन चिश्ती की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास हुआ, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज से पहले इसे दरगाह कमेटी को दिखाने के लिए भी कहा गया है।

विधायक के देवर की कार ने मारी टक्कर, 100 फीट दूर जाकर गिरा इंजीनियर, पत्नी सहित हुई मौत

'अमर्त्य सेन को परेशान किया जा रहा..', विश्व के प्रमुख बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

दुनिया ने देखा इंडियन नेवी का दम, 35 फाइटर जेट्स के साथ अरब सागर में गरजी नौसेना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -