सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का होगा मेंटेनेंस, 15 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत
सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का होगा मेंटेनेंस, 15 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत
Share:

उज्जैन।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में भोपाल में हुई सिंहस्थ मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक में 29 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन किया। इनमें सिंहस्थ के दौरान फर्शी-ब्लॉक की खरीदी के प्रस्ताव तो थे ही, सिंहस्थ के मैंटेनेंस के लिए तैयार किया 15 करोड़ का प्रस्ताव भी शामिल था।

इससे पहले राज्य स्तरीय साधिकार समिति इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे चुकी थी। बैठक में इसका अनुमोदन कर दिया। उम्मीद है कि सिंहस्थ में जो स्थायी प्रवृत्ति के कार्य हुए हैं, उनके लिए निर्धारित राशि शासन से आती रहेगी। शहर से बैठक में सिंहस्थ मेला अधिकारी व प्रभारी कलेक्टर आशीष सिंह और सिंहस्थ के नोडल अधिकारी एसएन मिश्रा शामिल हुए। 

काम रह गये है शेष

सिंहस्थ भले ही खत्म हुए साल भर हो गया हो, लेकिन इसके बाद भी सिंहस्थ के काम अभी भी शेष रह गए है। चाहे सिंहस्थ में हुए कार्यों का भुगतान हो या फिर चाहे निर्माण कार्य ही क्यों न हो, इन सभी को लेकर मौजूदा प्रशासनिक अधिकारी चिंतित है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी चिंता में है, यही कारण रहा है कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने भोपाल में सिेहस्थ संबंधित बैठक को आहूत किया।

इंदौर रानीपुरा अग्निकांड : मृत 7 लोगों के परिजनों को मिलेगी सीएम से दो लाख की आर्थिक सहायता

सौर ऊर्जा ही भविष्य की ऊर्जा

गरीबों के लिये बनेंगे 10 लाख आवास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -