संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प
संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प
Share:

भोपाल :  शनिवार को प्रदेश भर के सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। शनिवार के दिन सभी जिला मुख्यालयों पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस अवसर जहां भारतीय संविधान की उद्येशिका का वाचन हुआ वहीं संविधान के अनुरूप कार्य करने का भी आह्वान किया गया।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस का आयोजन किया जाता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर निशांत बरबड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। प्रदेश के अशोक नगर, इंदौर, उज्जैन, देवास, जबलपुर समेत अन्य सभी शहरों में संविधान दिवस मनाने के समाचार मिले है।

आपको बता दें कि 26 नवंबर 1949 को डाॅ. अम्बेडकर द्वारा प्रस्तुत संविधान को देश में लागू किया गया था। दिवस के अवसर पर विद्वानों के उद्बोधन भी हुये और उन्होंने संविधान के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

लालू बोले- देश में उड़ रही संविधान की धज्जियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -