कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी गिरफ्तार
कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी गिरफ्तार
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को अरेस्ट भी किया है। इसके बाद सुरक्षाबल आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटे हैं। दरअसल, कुलगाम पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद के इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 

 

सुरक्षाबलों ने कुलगाम में जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 6 आतंकियों को धर-दबोचा है। इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। कुलगाम पुलिस और 9 राष्ट्रीय राइफल्स (9 Rashtriya Rifles) ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से जो हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, उनमे 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और कई विवादित सामग्री शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है। 

बता दें कि, इससे पहले गुरुवार (2 फ़रवरी) को पुलिस ने आंतकी के पास से एक परफ्यूम बम बरामद किया था। जम्मू-कश्‍मीर के DGP दिलबाग सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब घाटी में किसी आतंकी के पास से परफ्यूम IED मिला है। बता दें कि, परफ्यूम बम बेहद खतरनाक बम होता है। जैसे ही कोई शख्स इस परफ्यूम को हाथ लगाता या इसे दबाता है, इसमें ब्लास्ट हो जाता है। इसका इस्तेमाल अब तक घाटी या यूं कहें कि देश में कहीं नहीं हुआ है।  

बीते 6 वर्षों में कैसे बदला यूपी ? देश की इकॉनमी में शीर्ष पर पहुंचा, 8% से अधिक है ग्रोथ रेट

पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भगवंत मान ने बढ़ाया सेस

रामचरितमानस: 'हिन्दुओं को जातियों में बांटकर गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश..', स्वामी प्रसाद पर भड़कीं सपा नेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -