'मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी...', BJP के बयान से मचा बवाल
'मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं कांग्रेसी...', BJP के बयान से मचा बवाल
Share:

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, लेकिन दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

कांग्रेस हिन्दू धर्म का विरोध करती है एवं उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम-कांग्रेस तो यहां तक बोलती है कि प्रभु श्री राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, जो बोलते हैं कि हिन्दू धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा। हिन्दुत्व बढ़ जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के प्रश्न पर गौतम ने इशारों में कहा कि बेटे पर असफल हो चुके हैं इसलिए अब प्रयोग करने का प्रयास कर रहे है। हालांकि पहले एक प्रयोग सीताराम केसरी जी के तौर पर हुआ था। बाद में उनकी क्या दुर्गति हुई, यह सब जानते हैं। केसरी जी के निधन के पश्चात् उनके शव को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में नहीं आने दिया। गौतम ने कहा-कांग्रेस हाईकमान कह रहा है कि अब 22 वर्ष बाद हो रहे चुनाव से खुशी हो रही है, अगर ऐसा ही है तो बीच की अवधि में चुनाव क्यों नही कराया गया? 

गौतम ने कहा कि प्रदेश में बड़े घटनाक्रमों पर बड़ेकदम उठाने के लिए वे सीएम पुष्कर धामी का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। अंकिता हत्याकांड दुखदायी था। एक बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन सरकार ने बिना देरी किए SIT बनाई तथा निरंतर कार्रवाई की। भर्ती घोटाले में भी सख्त एक्शन लिया। अपराधियों व बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।

भारत सरकार कृषकों की उन्नति के लिये लगातार प्रयास कर रही है- सांसद अनिल फिरोजिया

दीपावली की अगली सुबह चकाचक मिलेगी शहर की सड़कें, निगम की टीम करेगी यह प्रयोग

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली, शशि थरूर की टीम ने दर्ज कराई शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -