फिर से इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार : सोनिया गांधी
फिर से इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार : सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान में कार्यरत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यों की आलोचना की गई है। जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकान अपने वादों को ही पूरा नहीं कर पाई है। यही नहीं पाकिस्तान के साथ आतंकवाद और अन्य मसलों पर भी मोदी सरकार का रूख नरम ही रहा है। दरअसल कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें कांग्रेस के भीतरी मसलों पर भी चर्चा होनी है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनियां गांधी का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर चर्चा की जा रही है।

हालांकि यह अभी तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि सोनिया का कार्यकाल आगे बढ़ सकता है। वहीं इस कार्य समिति की बैठक में एनडीए सरकार के कार्यों पर जमकर निशाना साधा गया। सोनिया ने कहा कि महंगाई वैसे ही हावी है, कई मसलों पर मोदी सरकार केवल दावा कर रही है। सोनिया ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर जवाहर लाल नेहरू की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है

बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में रखे जाने वाले भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर कांग्रेस दिल्ली में 20 सितंबर को रैली का आयोजन करेगी। राहुल 19 को बिहार पहुंचेंगे साथ ही 21 को वृंदावन पहुंचेंगे। बिहार चुनाव को लेकर पार्टी किसी तरह का बदलाव नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि पार्टी में राहुल गांधी को कमान सौंपने की मांग की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -