कार्यकारिणी में ढाई सौ कांग्रेसी शामिल
कार्यकारिणी में ढाई सौ कांग्रेसी शामिल
Share:

जयपुर : हाल ही में गठित जयपुर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में करीब ढाई सौ कांग्रेसियों को जगह दी गई है। संभवतः यह ऐसा पहला अवसर होगा जब जयपुर की जिला कार्यकारणी में इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल किये गये है। बताया गया है कि कार्यकारिणी में शामिल कांग्रेसियों को पद भी बांटने की तैयारी की जा रही है, बावजूद इसके पद लेने के लिये कांग्रेसी उठापटक करने लगे है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जिस तरह से कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का आकार है, उसी तरह से जयपुर जिला कांगे्स की कार्यकारिणी को भी आकार दिया गया है। इसमें उन कांग्रेसियों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है, जो किसी न किसी कारण से असंतुष्ट थे, लेकिन अब इन्हें कार्यकारिणी में सम्मिलित कर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।

इधर जानकारी मिली है कि अभी कुछ ओर कांग्रेसी, जिला कार्यकारिणी में अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहते है और इसके चलेत वे जुगत में जुटे हुये है तो वहीं कार्यकारिणी में मनचाहा पद प्राप्त करने के लिये भी कांग्रेसी अपने आकाओ के यहां चक्कर लगाने लगे है।

कांग्रेस नेता ने कहा: राहुल राजनीति के लायक नहीं, उसे बाहर करों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -