कुछ ऐसे चुकानी पड़ी कांग्रेस पर टिप्पणी की कीमत 'ऋषि कपूर शौचालय'
कुछ ऐसे चुकानी पड़ी कांग्रेस पर टिप्पणी की कीमत 'ऋषि कपूर शौचालय'
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के खिलाफ मुंह खोलने की कीमत अभिनेता ऋषि कपूर को कुछ इस कदर चुकानी पड़ी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक टॉयलेट का नाम ऋषि कपूर के नाम पर रख दिया है। कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर ने गांधी परिवार के नामों पर प्रसिद्ध स्थानों के नाम रखे जाने को लेकर टिप्पणी की थी।

उतर प्रदेश में कांग्रेसियों ने एक शौचालय का नाम उनके नाम पर रख दिया है। ऋषि के बयानों का विरोध जतानमे के लिए इलाहाबद में कांग्रेसियों ने टॉयलेट का नाम ऋषि कपूर रखा है। बहादुरगंज में शिवाजी पार्क पर नगर निगम द्वारा बनाए गए सुलभ शौचालय को ऋषि कपूर का नाम दिया गया है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि गांधी परिवार की वजह से ही आजादी के बाद देश की तरक्की हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक ट्वीट में ऋषि कपूर ने वो अपने आपे से बाहर होते हुए कहा कि बाप का माल समझ रखा है क्या। दरअसल ऋषि कपूर इस बात से नाराज है कि कई जगहों का नाम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसेट्स का नाम गांधी फैमिली पर किया है, इसे बदला जाना चाहिए। बांद्रा/वर्ली सी-लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड किया जाना चाहिए। बाप का माल समझ रखा था? अपने एक अन्य ट्वीट में ऋषि कपूर ने कहा कि दिल्ली में सड़कों के नाम बदले जा सकते है, तो फिर कांग्रेस के एसेट्स और प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदले जा सकते है।

चंडीगढ़ में भी राजीव गांधी के नाम पर एसेट्स? सोचो? क्यों? हमें देश के खास जगहों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए, जिन्होंने सोसाइटी को कुछ दिया हो। हर चीज गांधी के नाम पर ही क्यों? मैं इससे सहमत नहीं हूं। लोगों को सोचना चाहिए। बता दें कि राज्य विदेश मंत्री नजरल वी के सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलकर महाराण प्रताप रोड रखे जाने की सिफारिश की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -