कांग्रेसियों ने ही फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला
कांग्रेसियों ने ही फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला
Share:

पणजी :  यहां कांग्रेसियों ने ही अपने वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह का पुतला फूंक कर उनके विरोध में नारेबाजी की। आरोप लगाया गया है कि दिग्गी ने न केवल कांग्रेस विरोधी दलों का समर्थन किया है वहीं सीटों के बंटवारे हेतु भी पैसे लेने का गंभीर आरोप कांग्रेसियों ने दिग्गी पर लगाये है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी बनाये गये है लेकिन ऐन चुनाव के वक्त उनके खिलाफ यहां के कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल लिया है। आपको बता दें कि गोवा में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है।

चुनाव को लेकर भले ही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया हो लेकिन दिग्गी के खिलाफ कार्यकर्ता मोर्चा खोलकर बैठ गये है। कार्यकर्ताओं ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दिग्गी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेसियों ने बताया कि सीट बंटवारे में दिग्विजयसिंह ने पैसे लिये है, इस मामले की जांच आला कमान से करने की भी मांग कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -