इस ख़ास वजह से 15 साल तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने नहीं पहने थे जूते
इस ख़ास वजह से 15 साल तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने नहीं पहने थे जूते
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तब तक वह नंगे पैर ही घूमेंगे। 40 वर्षीय इस कार्यकर्ता ने अब 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में जूते पहन लिए है। 

कमलनाथ ने ट्वीट कर बताया

इस पुरे मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर बताया, "आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाए, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।" इसकी फोटो भी ट्वीट के साथ सीएम ने शेयर की। उस दौरान वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

15 साल बाद कांग्रेस की सरकार

बता दे की प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। जंहा कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. साल 1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह प्रदेश के सीएम थे। इसके बाद कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई और भाजपा की सरकार बनी। 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार रही और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहे। 

अब भारतीय रेलवे भी सुरक्षा के लिए लेगा ‘उस्ताद’ का सहारा

मोटापा कम करने के लिए इस राज्य में बच्चों को दी जा रही है शिक्षा

इस वजह से बच्चा मारता है पेट में लात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -