1 नवंबर से 'असम जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी कांग्रेस
1 नवंबर से 'असम जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी कांग्रेस
Share:

गुवाहाटी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। जी दरअसल उन्होंने कहा है कि, 'पार्टी 1 नवंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' के असम संस्करण 'असम जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी।' इसके अलावा उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पटरी से उतारने में सफल नहीं होंगे।

आपको बता दें कि जयराम रमेश ने अपने बयान में यह भी कहा, "सरमा पार्टी के विधायकों को प्रभावित करने की कितनी भी कोशिश कर लें, कांग्रेस नहीं रुकेगी। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई विधायक सरमा की तरह पार्टी छोड़ देता है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'सरमा को कांग्रेस के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए और असम के कल्याण के लिए काम करने पर ध्यान देना चाहिए।' आगे अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि, 'बीजेपी शासन में एक तरह से देश का बंटवारा हो गया है। देश जबरदस्त आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और सत्ता के केंद्रीकरण का सामना कर रहा है। बीजेपी ने समाज के विभिन्न वर्गो के बीच बड़े पैमाने पर विभाजन पैदा किया है।"

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, "आज लोग धर्म, संस्कृति और यहां तक कि खान-पान को लेकर बंटे हुए हैं। राज्य सरकारों के अधिकार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने छीन लिए हैं।" आप सभी को बता दें कि इस समय कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा में जुटी हुई है और लगातार यात्रा में कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।

प्रेमिका से शादी के लिए नहीं अपना रहा था ईसाई धर्म, मिली खौफनाक सजा!

'यूपी की तरह सर्वे नहीं होगा, अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त करवाई होगी': हिमंत बिस्वा सरमा

असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के बीच हुआ समझौता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -