नेहरू के जन्मदिन से महंगाई के खिलाफ आन्दोलन शुरू करेगी कांग्रेस, सरकार को घेरने की योजना
नेहरू के जन्मदिन से महंगाई के खिलाफ आन्दोलन शुरू करेगी कांग्रेस, सरकार को घेरने की योजना
Share:

नई दिल्ली: जरुरी वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों के भाव में बढ़ोतरी के बीच, कांग्रेस ने अपना जन जागरण अभियान देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानी 14 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 29 नवंबर तक जारी रहेगा। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा कि PCC से आग्रह है कि वे 14 से 29 नवंबर तक जन जागरूकता और संपर्क कार्यक्रम आयोजित करें।

CWC ने 16 अक्टूबर को अपनी बैठक में चर्चा की और 14-29 नवंबर के बीच महंगाई के खिलाफ पूरे देश में 'जन जागरण अभियान' नाम से एक जन आंदोलन, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। जन जागरूकता संपर्क कार्यक्रम में, पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे और केंद्र सरकार द्वारा इकॉनमी के खराब संचालन और परिणामी मूल्य वृद्धि के बारे में जागरूकता उत्पन्न करेंगे।

दो हफ्ते के 'जन जागरण अभियान' के दौरान राज्य, जिला, प्रखंड समितियों, तमाम अग्रणी संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के सभी उच्च पदाधिकारी प्रत्येक मतदान केंद्र को छूने के लिए एक लंबी पदयात्रा करेंगे। इस दौरान आम जनता से बातचीत के लिए कोई जनसभा नहीं, बल्कि छोटे समूह की बैठकें होंगी। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार लोगों की जेब को निशाना बनाकर और अपने पूंजीवादी दोस्तों को लाभ पहुंचाकर भारी राजस्व कमा रही है।

पाकिस्तान की फैक्ट्री में हुआ खतरनाक विस्फोट, लोगों के बीच मची भगदड़

3 दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे अमित शाह, अगस्त 2019 के बाद पहली यात्रा

पार्टी टीडीपी कार्यालयों पर हमले से नहीं डरती: पय्यवुला केशव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -