इस लड़की के कदमों ने भर दिया कांग्रेस में जोश
इस लड़की के कदमों ने भर दिया कांग्रेस में जोश
Share:

नईदिल्ली। गुजरात को लेकर कांग्रेस अपना चुनावी प्रचार अभियान व्यापक तौर पर चला रही है। यहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस अपनी ओर से प्रचार के कार्य में लगी है, सभी को राहुल के अंदाज़ से आश्चर्य हो रहा है कि, भाजपा के गढ़ में मृतप्राय सी कांग्रेस सक्रियता दिखा रही है, वह अपना दम लगा रही है।

मगर कांग्रेस में तो इन दिनों जैसे नई जान आ गई हैं, राहुल गांधी मध्य गुजरात के दौरे पर हैं और, इसी बीच जानकारी सामने आई है कि, कांग्रेस में नई जान फूंकने का कारण दक्षिण भारत की फिल्म अभिनेत्री 34 वर्षीय दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या हैं।

दरअसल, फिल्म जगत में उन्हें राम्या के नाम से जाना जाता है लेकिन, उनका वास्तविक नाम दिव्या स्पंदना है। वर्ष 2012 में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर कदम रखा। इसके बाद उन्हें राजनीति में आने का अवसर मिला। वर्ष 2013 में उन्होंने मंडया सीट से उपचुनाव जीता। हालांकि वर्ष 2014 में वे हार गईं लेकिन, इस हार के बाद भी उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा।

ट्विटर पर उनके करीब 5 लाख 44 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। दिव्या स्पंदना के आने से कांग्रेस अपने सोशल मीडिया अभियान में व्यापक तौर पर बदलाव कर रही है।

इसके बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदली और, भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाया। गुजराती भाषा गोडो थई छो का हिंदी अर्थ विकास पागल हो गया है होता है। इस वाक्य को कांग्रेस ने भुनाया और अब वह अपना प्रचार - प्रसार कर रही है।

विनोद खन्ना की संसदीय सीट पर उपचुनाव आज

स्टैंड अप इंडिया पर सीताराम येचुरी ने किया इस तरह का वार

CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मांगा टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -