आदिवासियों के हित के लिए आवाज़ उठाएगी कांग्रेस
आदिवासियों के हित के लिए आवाज़ उठाएगी कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अवकाश से लौटते ही कांग्रेस में फिर से नई जान आ गई है। दरअसल इस बार कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आदिवासियों के मामले में घेर लिया है। दरअसल कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने आदिवासियों के अधिकार छीन लिए हैं। राहुल गांधी ने व्यापक अभियान प्रारंभ करने की बात भी कही है। कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी की सरकार आदिवासियों के हित हेतु तैयार किए गए वन अधिकार अधिनियम 2006 का उल्लंघन करने में लगी है।

पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि जंगलों पर आदिवासियों का अधिकार है मगर केंद्र की मोदी सरकार आदिवासियों से जंगल ही छीन रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस अपने अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों का दौरा भी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से इस बारे में विचार - विमर्श भी किया जाएगा। पार्टी की प्रदेश इकाईयां जल्द इस तरह की यात्रा को अंतिम रूप देगी। इस मामले में प्रवक्ता ने कहा कि गांधी सरकार के इस तरह के कदम के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों का दौरा किया जाएगा। आदिवासियों को उनके अधिकारों पर होने वाले हमले के बारे में जागरूक किया जाएगा। दरअसल वनवासियों के अधिकारों के मसले को मानसून सत्र में भी संसद के सामने रखा जाएगा। इस मामले में कांग्रेस सरकार के सामने कई तरह के सवाल भी कर सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -