उत्तराखंड मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
उत्तराखंड मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
Share:

देहरादून : उत्तराखंड के राजनीतिक गतिरोध को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले विरोधी दिल्ली की सड़कों पर नज़र आऐंगे। प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ यात्रा निकालेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने की भी संभावना है। 

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उत्तराखंड  किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। भाजपा इस तरह का कदम केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उठा रही है।

दिल्ली में 6 मई को इस मामले मे प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश से बड़े पैमाने पर पार्टी के नेता ओर कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -