सरगुजा से कांग्रेस को मिलेगी सत्ता की चाबी
सरगुजा से कांग्रेस को मिलेगी सत्ता की चाबी
Share:

रायपुर: अब के 3 में से 2 चुनावों में बस्तर और सरगुजा संभाव में जिस पार्टी को ज्यादा सीटें मिली, सरकार उसी की बनीं। लेकिन पिछले चुनाव से ये समीकरण बदल गए। वहीं बता दें कि यहां दोनों संभागों में कांग्रेस ने अधिक सीटें हासिल की बावजूद इसके कांग्रेस सत्ता से बाहर रही। इस बार संभाग की 14 सीटों में से कांग्रेस 8 और भाजपा 6 सीटों पर आगे है।

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की तरफ से कौन बनेगा किंग?

बता दें कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट पर कांग्रेस के गुलाब कमरो 7801 मतों के साथ पहले नंबर हैं, जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के श्यामसिंह मरकाम 4638 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। साथ ही मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल 1618 मतों के साथ पहले और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल 1507 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि बैंकुठपुर से भाजपा के भईयालाल राजवाड़े 7607 मतों के साथ पहले और कांग्रेस के अम्बिका सिंह देव 4417 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव: रुझानों को देखकर गहलोत और सिद्धू ने दिया बड़ा बयान

यहां बता दें कि प्रेमनगर विधानसभा से कांग्रेस के खेल साय सिंह 8126 मतों के साथ पहले और भाजपा के विजय प्रताप सिंह 5388 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। साथ ही भटगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रजनी रविशंकर त्रिपाठी 6466 मतों के साथ पहले और कांग्रेस के पारस नाथ राजवाड़े 3078 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के बृहस्पत सिंह 14282 मतों के साथ पहले और निर्दलीय प्रत्याशी विनय पैकरा 6944 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सामरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के चिन्तामणि महराज 22903 मतों के साथ पहले और भाजपा के सिद्धनाथ पैकरा 9361 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 


खबरें और भी

जिसने जीता बैतूल उसी की बनेगी सरकार

नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- हिंदुस्तान को मिला एक नया नेता

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: जानिए, रुझानों पर क्या बोल रहे हैं नेता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -