गोवा चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस
गोवा चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस
Share:

गोवा: गोवा में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव करवाने की अपील की जा रही है। कांग्रेस इस मोर्चे पर गठबंधन की तैयारी में नहीं है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस गोवा में विधानसभा चुनाव हेतु दूसरी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन किए बगैर अपने दम पर निर्वाचन लड़ेगी। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं को कहा कि उन्होंने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसी अन्य पार्टी के साथ राजनीतिक गठबंधन के प्रस्ताव पर विचार भी नहीं कर रही है। गोवा विधानसभा का अगला चुनाव मार्च 2017 में होने की बात कह गई थी। 

दिग्विजय सिंह ने इस मामले में कहा कि पार्टी यदि भविष्य में किसी के साथ गठबंधन को लेकर विचार करती है तो इस हेतु जिला और ब्लाॅक कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिया जाएगा। कांग्रेस वर्तमान सरकार की विफलताओं को लेकर कार्य कर रही है। यही नहीं पार्टी द्वारा जिला और ब्लाॅक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -