कमलनाथ के बयान की भाजपा ने की निंदा, कहा- 'कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई कमजोर कर रही कांग्रेस'
कमलनाथ के बयान की भाजपा ने की निंदा, कहा- 'कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई कमजोर कर रही कांग्रेस'
Share:

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस पर कोविड-19 से देश की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ''विपक्षी पार्टी पाकिस्तान जैसों को भारत को बदनाम करने का अवसर दे रही है।'' जी दरअसल हाल ही में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक बयान दिया है। यह बयान उन्होंने बीते शनिवार को दिया है। इस बयान में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि, ''इस बारे में कांग्रेस को अपना पक्ष साफ करना चाहिए।'' जी दरअसल कमल नाथ ने कहा था, 'भारत महान तो नहीं बना, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण बदनाम जरूर हो गया।''

ऐसे में भाजपा नेता ने पूछा कि क्या भारत को बदनाम करना कांग्रेस नेताओं की प्राथमिकता में शामिल हो चुका है। जी दरअसल बीते शनिवार को हुई वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने पूछा कि, ''क्या कांग्रेस नेता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति से ऐसे बयान दे रहे हैं।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'इस घिनौने वक्तव्य पर कांग्रेस पार्टी शांत क्यों है? सोनिया गांधी ने चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी। क्या वह मानती हैं कि भारत महान नहीं, बदनाम है। कांग्रेस का दोहरा मानदंड और सत्ता सुख के लिए किसी भी निचले स्तर पर उतर जाने का चरित्र रहा है। कांग्रेस नेता चीनी सोच और इटालियन चश्मे को उतारकर भारत को देखें।'

आम जनता की जेब को एक बार फिर प्रभावित, पेट्रोल और डीजल के दामों ने तोड़ी कमर

पहले खुद ही मस्जिद पर लिखा 'जय श्री राम' फिर पुलिस में कर दी शिकायत, दंगा भड़काने की थी साजिश

आखिर क्यों 30 मई को ही मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानिए इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -