कांग्रेस चाहती है भाजपा शासित 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे
कांग्रेस चाहती है भाजपा शासित 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मसले पर इन दिनों संसद में गतिरोध बना हुआ है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस द्वारा अपनी सफाई दी गई है। जिसमें कहा गया है कि उसके सांसद भाजपा शासित तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर संसद नहीं चलने दे रही है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं को कहा है कि वे यह बात तय करें कि आखिर वे किस मसले पर संसद में हंगामा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से बार-बार यह पूछा गया कि वह न्यायालयीन मामले को संसद में क्यों उठा रही है। इस मामले में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने तो एक ब्लाॅग भी लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि नेशनल हेराल्ड मसले पर सरकार की किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है। कांग्रेस को यह मामला न्यायालय में चलने देना चाहिए। संसद में नहीं। 

इस मामले में संसद में 4 थे दिन हंगामा हुआ। लगातार हंगामा होने से सत्तापक्ष के सांसद महत्वपूर्ण बिल पेश न होने के कारण परेशान रहे। उनका मानना था कि विकास के लिए महत्वपूर्ण बिलों का पेश होना बेहद जरूरी है। हंगामा कर सदन को प्रभावित करना ठीक नहीं है।

कांग्रेसी सांसदों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्रवाइ लगातार स्थगित हुई। महत्वपूर्ण सदन में जीएसटी बिल नहीं रखा जा सका। जबकि जीएसटी बिल को लोकसभा ने स्वीकृति दे दी थी। मगर राज्यसभा में कांग्रेस का प्रभुत्व होने के कारण इसे स्वीकृति नहीं दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -