राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस ने की दोबारा चुनाव करवाने की मांग की
राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस ने की दोबारा चुनाव करवाने की मांग की
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में उलटफेर होने के बाद कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सफाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी ने विशेष साज़िश रची है। इस दौरान कांग्रेस ने फिर से चुनाव करवाने की मांग भी की है। गौरतलब है कि करीब 14 कांग्रेसी विधायकों के वोट रद्द होने के कारण भारतीय जनता पार्टी समर्थित सुभाष चंद्रा को जीत प्राप्त हुई थी। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सर्वाधिक आश्चर्य में डालने वाले रहे। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने हुड्डा से स्पष्टीकरण मांगा है।

पार्टी हाईकमान के निर्णय के बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आरके आनंद हार गए। पार्टी का प्रमुख धड़ा पहले से ही उनके विरोध में था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस मामले में वरीयता नहीं दी। रणदीप सुरजेवाला ने अपना वोट भी जाहिर कर दिया। आईएनएलडी के नेता अभय सिंह चैटाला द्वारा कहा गया कि हरियाणा में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया।

इसे कोई गलती नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस के नेताओं ने जानबूझकर इस तरह का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चेहरों की प्रसन्नता कहती है कि दोनों ही सीटों पर जीत आखिर क्या मायने रखती है। दरअसल 90 में से 76 वोट सही पाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आसानी से जीत गए। मगर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाषचंद्रा की जीत बहुत चैंकाने वाली रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -