ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीछे रखने के लिए कांग्रेस ने खेला प्रियंका कार्ड !
ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीछे रखने के लिए कांग्रेस ने खेला प्रियंका कार्ड !
Share:

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा की राह रोकने के लिए अब कांग्रेस प्रियंका कार्ड खेल रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका वाड्रा को मध्य प्रदेश से उच्च सदन में भेजा जा सकता है। प्रियंका को राज्यसभा भेजने के सुझाव के पीछे ज्योतिरादित्य को पीछे रखने की सियासत कार्य कर रही है। सीएम कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कड़वाहट के दौर में राज्यसभा चुनाव पर राजनीतिक दांवपेंच आरंभ हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट रिक्त होने वाली हैं। इनमें से दो कांग्रेस और एक भाजपा के पास जाना निश्चित है। कांग्रेस की 2 सीटों पर पहले ही वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह दावेदार हैं। किन्तु अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से प्रियंका गांधी का नाम भी सुर्ख़ियों में आ रहा है। ऐसी स्थिति में तीनों वरिष्ठ नेता में से किसी एक को फिलहाल सदन में जाने का अवसर छोड़ना पड़ सकता है। फ़िलहाल इन सीट पर दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जाठिया मेंबर हैं।

आपको बता दें कि 2020 के आखिर तक पूरे देश से राज्यसभा की 68 सीटें रिक्त हो रही हैं, इस चुनाव में कांग्रेस कई सीटें खो सकती है। वहीं पार्टी की सत्ता वाले प्रदेशों से प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह जैसे कई वरिष्ठों को कांग्रेस राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है। मप्र में प्रियंका गांधी को उच्च सदन में भेजने की मांग भी उठ रही है। बताया जा रहा है सीएम कमलनाथ से भी दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की है।

SC के फैसले पर राहुल गाँधी का बयान, मोदी सरकार पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप

NPR को लेकर ओवैसी की तेलंगाना सरकार से अपील, काह- केरल की तरह उठाएं ये कदम

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'धर्म काेई सा भी हो, रास्ते अलग-अलग ...'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -