राहुल गांधी पहुंचे गांधीनगर
राहुल गांधी पहुंचे गांधीनगर
Share:

गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात पहुंचे। पहुंचने के बाद वे सबसे पहले गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर गए। यहां उन्होंने दर्शन किए। इसके बाद वे गुजरात के अंबाजी मंदिर भी जाऐंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा के दौरे पर पहुंचे हैं। इसके पहले वे दीपावली से पूर्व और दीपावली के बाद गुजरात दौरे पर थे। यहां पहुंचकर वे विभिन्न लोगों से मिलेंगे।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक तौर पर प्रचार - प्रसार करने में लगी है। चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को अपने समर्थन में कर लिया है। इसका चुनाव पर व्यापक प्रभाव होगा। तो दूसरी ओर कांग्रेस पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को भी अपने समर्थन में जुटाने का प्रयास कर रहा है।

दोनों पक्षों के बीच आरक्षण को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। मगर कांग्रेस को जल्द ही अपनी नीति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। भारतीय जनता पार्टी भी गुजरात विधानसभा के प्रचार - प्रसार के लिए जोर लगा रही है। इस दौरान कई स्टार प्रचारक गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां व सभाऐं कर रहे हैं।

राहुल गाँधी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से

मोदी के गढ़ में राहुल लगाएंगे सेंध ?

ओपिनियन पोल में गुजरात में बीजेपी की फिर वापसी

गुजरात में छिड़ी पोस्टर जंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -