नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने जोरशोर से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। पार्टी ने विभिन्न माध्यमों से करीब 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बनाने का दावा किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपनी सदस्य संख्या बढ़ा रही है। लेकिन देश में कई शहरों में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
यही स्थिति बीते समय दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी देखने को मिली थी। आम आदमी पार्टी की शाजिया इल्मी और किरण बेदी ने आप का दामन छोड़कर भाजपा का ही साथ दिया था। भाजपा के कार्यकर्ता देशभर में नमो नमो का मंत्र फूंककर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाने में सफल हुए।
इस तरह के राजनीतिक घटनाक्रमों से ऐसा लगा जैसे राजनीति में मछली पकड़ने का काम कांग्रेस कर रही है लेकिन उसे भाजपा कांटे में उलझाने में सफल हो रही है। कांग्रेस को अपना सदस्यता शुल्क भी करीब ढाई सौ रूपए करना पड़ा है। इन सभी कारणों से कांग्रेस को कुछ मुश्किल का अनुभव हो रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दम भर रही है।