लोकसभा चुनाव: नॉर्थ मुंबई सीट से उर्मिला मातोंडकर को उतार सकती है कांग्रेस
लोकसभा चुनाव: नॉर्थ मुंबई सीट से उर्मिला मातोंडकर को उतार सकती है कांग्रेस
Share:

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव में उतर सकती हैं l खबरों की मानें तो इस बात के कयास राजनितिक गलियारों में तेजी से लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस मुंबई उत्तर की सीट से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के नाम का गहनता से मंथन कर रही हैl

लोकसभा चुनाव: एनसीपी ने जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आए तो पाक से करेंगे बात

हालांकि भी तक इस बारे में ना तो उर्मिला मातोंडकर ने और न ही मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके संजय निरुपम ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई की इस सीट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किला माना जाता था। एक वक़्त में इस सीट से राम नाइक जो कि फ़िलहाल में उत्तर प्रदेश के गवर्नर हैं, इस सीट से निर्वाचित होते थे, किन्तु उन्हें बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हरा दिया थाl जिसके बाद लोकसभा चुनाव में इस सीट पर संजय निरुपम ने जीत दर्ज की थीl अब इस सीट को लेकर पुनर्विचार किया जा रहा हैl

यूपी में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका अदा करेंगे सिद्धू

जानकारी के अनुसार गोपाल शेट्टी जो कि इस सीट से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनाव में उतार सकती है। 2014 में गोपाल शेट्टी ने यह लोकसभा सीट संजय निरुपम को हराकर वापस ले ली थी l अब देखना यह है कि उर्मिला मातोंडकर फिल्म जगत के बाद सियासी गलियारों में आने के लिए कितनी तैयार हैंl

खबरें और भी:-

कुछ इस तरह टुटा राजभर के सब्र का बांध, बीजेपी को दे डाला अल्टीमेटम

हेलीकाप्टर घोटाला: ईडी ने डिफेंस एजेंट को किया गिरफ्तार, डील में थी अहम् भूमिका

लोकसभा चुनाव: चुनाव नहीं लड़ेंगे मुरलीमनोहर जोशी, कानपुरवासियों को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -