विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान, भाजपा के खिलाफ बनाया ये हथियार
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान, भाजपा के खिलाफ बनाया ये हथियार
Share:

नई दिल्ली: अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस लेफ्ट पार्टियों के पदचिन्हों पर चलने लगी है। सोशल मीडिया और डिजिटल अभियान के युग में, सोनिया गांधी की अध्यक्ष्ता वाली कांग्रेस बुकलेट रिलीज कर भाजपा पर निशाना साधेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसानों के मुद्दों पर पहली बुकलेट का अनावरण बुधवार को होगा।

कांग्रेस इसे पांचों चुनावी राज्यों के कई केंद्रों पर रिलीज करने की योजना बना रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट और राजीव शुक्ला जैसे कई नेताओं को लखनऊ, चंडीगढ़, वाराणसी और जालंधर में प्रेस वार्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य नेता अलग-अलग जगहों पर मीडिया से मुखातिब होंगे। पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, आंतरिक सुरक्षा और महिलाओं, SC और ST के खिलाफ अत्याचार जैसे मुद्दों पर बुकलेट तैयार करने की योजना बना रही है।

बता दें कि अपनी खोई सियासी जमीन हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी जान लगा रही है। जहाँ एक तरफ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पंजाब में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कमान संभाल रहे हैं। अब देखना ये होगा कि इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कितना हासिल कर पाती है। 

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -