बंगाल चुनाव में 'लेफ्ट' का हाथ पकड़कर उतरेगी कांग्रेस, गठबंधन को मिली हरी झंडी
बंगाल चुनाव में 'लेफ्ट' का हाथ पकड़कर उतरेगी कांग्रेस, गठबंधन को मिली हरी झंडी
Share:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस की तरफ से लेफ्ट के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आज आधिकारिक रूप से पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों के साथ गठबंधन की मंजूरी दे दी है। 

उल्लेखनीय है कि अगले साल पश्चिम बंगाल के साथ ही तमिल नाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सेंट्रल कमेटी ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने अक्टूबर महीने में ही पश्चिम बंगाल में सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन की स्वीकृति दे दी थी। जिसमे कांग्रेस पार्टी भी शामिल थी। CPIM ने भी सेंट्रल कमेटी के फैसले के साथ जाने का निर्णय लिया है। बता दें कि 2016 के चुनाव में सेंट्रल कमेटी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन से मना कर दिया था। किन्तु बाद में चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि वाम दलों ने 32 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद लेफ्ट दलों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का निर्णय लिया है।

हालांकि, अहम बात यह है कि इस बार के चुनाव मे पश्चिम बंगाल में TMC, वाम दलों और कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी सबसे अहम विपक्ष के रूप में सामने आया है। लिहाजा अब बंगाल में चुनाव त्रिकोणीय होने वाला है।

श्रीलंका ने किया बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पार्किंग और लैंडिंग लागत माफ

मुख्य कोच राष्ट्रीय टीम में देखना चाहते है अधिक भारतीय तीर खिलाड़ी

बैंक कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर, पूरा हुआ इन 3 बैंकों का विलय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -