कांग्रेस ने दी मुलायम को उप्र संभालने की नसीहत
कांग्रेस ने दी मुलायम को उप्र संभालने की नसीहत
Share:

नईदिल्ली : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा लोकसभा चुनाव में एनडीए की सफलता और अन्य दलों के हाशिए पर चले जाने का ठिकरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सिर फोड़ दिए जाने के बाद कांग्रेस गुस्सा गई है। वर्षों पुरानी अपनी राजनीतिक मित्र पार्टी सपा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मुलायम को कांग्रेस की चिंता छोड़कर उत्तरप्रदेश में सपा पर ध्यान देना चाहिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सपा के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया और यहां 80 मे से 73 सीटें जीत लीं। उन्होंने कहा है कि मुलायम को उत्तरप्रदेश में फिर से सपा को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। 

मिली जानकारी के अनुसार सांसद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कांग्रेस ने जो नीतियां अपनाईं उसका परिणाम लोकसभा चुनाव में हार के तौर पर सामने आया। जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने उन्हें अपने दल को उप्र में मजबूत करने की बात कही। दरअसल सैनिक स्कूल के भवन का शिलान्यास करने के दौरान सपा प्रमुख और सांसद मुलायम ने कहा था कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। कांग्रेस कहीं भी नहीं है और अब उसका अस्तित्व समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने विकास की बात पर जोर दिया। उनका कहना था कि राज्य में प्रदेश सरकार ने विकास के कार्य किए हैं। दूसरी ओर मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों के कारण मोदी का जादू फेल हो गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -