कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना
Share:

नर्मदापुरम से गजेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट

नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ वादे और घोषणा करते हैं। वही 2018 में जब मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब प्रदेश की क्या हालत थी वह सर्वविदित है।

प्रदेश को सुंदर बनाने के लिए रोजगार युवाओं को मिले जिससे बेरोजगारी कम हो यह अभी प्रदेश की ज्वलंत समस्या है। कमलनाथ ने कहा कि आज इंटरनेट पर देख लें। भारतीय जनता पार्टी के समय अपराधों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। महिलाओं पर भी अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। एक साल मैं विधानसभा चुनाव होने वाले हैं आप कमलनाथ को नहीं देखे, ना ही कांग्रेश को देखें आप अपने विवेक से प्रदेश के स्थिति को देखते हुए सरकार चुनिए। 

कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश की सीमा से पांच राज्य लगे हैं। लेकिन कोई भी राज्य उद्योग के लिए सामने नहीं आ रहा है। कारण यह है कि राज्य में फैले भ्रष्टाचार की वजह से वह पीछे हट जाते हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जो भी कार्य हुए है। जैसे नर्मदा जल योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। अभी कई पुलों के निर्माण कार्य बाकी है जो कई वर्षों से अटका पड़ा है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी एकजुट दिखी। पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व गृहमंत्री काकू भाई, नगर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा पूर्व तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, पिपरिया से सतपाल पलिया, इटारसी से गजानन तिवारी अपनी यंग ब्रिगेड के साथ उपस्थित थे। 

लखीमपुर में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, कई घायल

उपासना सिंह का बड़ा बयान, कहा- "हॉकी ओलंपिक में भारत को पदक..."

किस नदी को चर्मावती के नाम से भी जाना जाता हैं ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -